शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों का बढ़ता आतंक, नागरिक सभा ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों का बढ़ता आतंक, नागरिक सभा ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों का बढ़ता आतंक, नागरिक सभा ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published:

सिमिट्री में बंदरों के हमले से महिला की मौत का मामला उठाया, 5 लाख मुआवजे की मांग; 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों, बंदरों और लंगूरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। शहर में जानवरों के हमलों की घटनाओं के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, डॉग बाइट और मंकी बाइट के मामलों में भी बढ़ोतरी की बात सामने आ रही है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सभा ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्तों तथा बंदरों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। नागरिक सभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर नगर निगम का घेराव भी किया जाएगा।

बंदरों के हमले से महिला की मौत का मामला उठाया

शिमला नागरिक सभा के सचिव विवेक कश्यप ने कहा कि शहर में जानवरों के हिंसक हमलों के कारण लगातार जनहानि हो रही है। उन्होंने हाल ही में सिमिट्री क्षेत्र में बंदरों के हमले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बंदरों के हमले के बाद गिरने से एक महिला की दो दिन पहले मौत हो गई।

सभा ने इस घटना के लिए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में फीडिंग पॉइंट्स पर सवाल

विवेक कश्यप ने नगर निगम की ओर से बनाए गए फीडिंग पॉइंट्स पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर, संजोली और माल रोड जैसे मुख्य और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फीडिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों को पैदल आवाजाही में परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत बने विकास नगर से छोटा शिमला मार्ग के फुटब्रिज जैसे स्थानों पर भी जानवरों के जमावड़े के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिक सभा ने स्पष्ट किया कि वह जानवरों के खिलाफ नहीं है, लेकिन बंदरों का प्राकृतिक वास जंगल है। ऐसे में नगर निगम को वन विभाग के साथ मिलकर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नीति तैयार करनी चाहिए।

बंदरों को जंगल और खूंखार कुत्तों के लिए शेल्टर की मांग

सभा ने नगर निगम के कमिश्नर को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर जल्द राहत देने की मांग की। मांगों में बंदरों को शहर से हटाकर जंगलों में बसाने और खूंखार कुत्तों को शहर से हटाकर उनके लिए विशेष शेल्टर या जोन विकसित करने की मांग शामिल है।

विवेक कश्यप ने लोगों से भी अपील की कि आस्था के नाम पर आवारा जानवरों को खुले में चिप्स, बर्गर और अन्य जंक फूड न खिलाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह का भोजन जानवरों के व्यवहार को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने नगर निगम से यह भी मांग की कि नियमों का उल्लंघन कर गलत स्थानों पर जानवरों को फीडिंग कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए

नागरिक सभा के सचिव ने कहा कि केवल आश्वासनों से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर प्रदर्शन के बाद कुत्ते पकड़ने वाली गाड़ियां महज चार-पांच दिन तक सक्रिय रहती हैं और इसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, शिमला नागरिक सभा शहर के हर वार्ड में जाकर लोगों को लामबंद करेगी। जरूरत पड़ने पर नगर निगम का घेराव भी किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें