हमीरपुर में 4 अक्टूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

Published:

ABVP ने शुरू की प्रतियोगिता की तैयारी, 14 से 26 सितंबर तक होगा पंजीकरण; परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हमीरपुर की ओर से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता, राष्ट्रबोध और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को होगा। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

जिला संयोजक हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 रुपये प्रति विद्यार्थी पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा में विद्यार्थियों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रबोध विकसित करना इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है।

जिला संयोजक हर्ष ने हमीरपुर जिला सहित प्रदेश के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर देने के साथ-साथ भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित करती हैं।

ABVP की ओर से विद्यार्थियों से निर्धारित समय अवधि के भीतर पंजीकरण करवाने और प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें