बद्दी में नशा तस्कर पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 10.330 किलो गांजे के आरोपी की 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Published:

राहुल गुप्ता और परिजनों के नाम दर्ज संपत्तियों पर कार्रवाई, 1.71 करोड़ की जमीन-इमारत, स्कॉर्पियो-N और बैंक खातों की रकम फ्रीज

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर बड़ा आर्थिक प्रहार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित करीब 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। आरोपी को 10.330 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह कार्रवाई थाना बद्दी में दर्ज FIR संख्या 265/2025 से जुड़े मामले में की गई है। पुलिस के अनुसार राहुल गुप्ता पुत्र संतोष शाह, निवासी सारण, बिहार और वर्तमान निवासी बद्दी के कब्जे से 10.330 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसके बाद मामले की वित्तीय जांच भी शुरू की गई।

वित्तीय जांच के दौरान सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM(FOP) Act एवं NDPS Act, नई दिल्ली ने संबंधित संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित संपत्तियों की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

इन संपत्तियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई संपत्तियों में लक्ष्मी नारायण कॉलोनी, वार्ड नंबर-7, बद्दी में 6 बिस्वा भूमि और तीन मंजिला भवन शामिल है, जिसकी कीमत करीब 1,71,64,271 रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा स्कॉर्पियो-N वाहन, जिसकी कीमत करीब 24,69,725 रुपये, और विभिन्न बैंक खातों में जमा 1,42,251 रुपये भी कार्रवाई के दायरे में शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 1.97 करोड़ रुपये बताई गई है।

आरोपी की मां भी नशे के मामले में हो चुकी है गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल गुप्ता की माता रिंकू देवी भी पहले नशे के कारोबार से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं। वर्ष 2022 में उनके कब्जे से 824 ग्राम गांजा और अवैध देशी शराब बरामद की गई थी।

इस मामले में थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट और हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नशा तस्करों की संपत्तियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की पहचान, वित्तीय जांच और कानून के तहत उन्हें फ्रीज या जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के नेटवर्क पर आर्थिक चोट के तौर पर देखा जा रहा है। अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया को आगे भी जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें