शिमला में गणेश चतुर्थी की धूम, 108 मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना; 12 दिन तक चलेगा गणेश महोत्सव

शिमला में गणेश चतुर्थी की धूम, 108 मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना; 12 दिन तक चलेगा गणेश महोत्सव
शिमला में गणेश चतुर्थी की धूम, 108 मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना; 12 दिन तक चलेगा गणेश महोत्सव

Published:

मिडल बाजार में सजा भव्य धार्मिक पंडाल, शोभायात्रा के साथ हुआ भगवान गणेश का स्वागत; 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा विसर्जन

पहाड़ों की रानी शिमला में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। पूरे शहर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज रहे हैं और श्रद्धालु प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं।

राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित एमसी कॉम्प्लेक्स में गणेश महोत्सव के लिए विशेष धार्मिक पंडाल सजाए गए हैं। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की 108 पावन मूर्तियों की स्थापना की गई।

मूर्ति स्थापना से पहले सिद्धिविनायक सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर लोअर बाजार और माल रोड होते हुए मिडल बाजार पहुंची। इसके बाद विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना की गई।

12 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर शिमला शहर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और भजन-संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

25 सितंबर को होगा मूर्तियों का विसर्जन

श्री सिद्धिविनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रधान आशुतोष ने बताया कि गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ यह गणेश महोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। 25 सितंबर की सुबह 8 बजे हवन-पूजन के बाद भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए यात्रा सुन्नी के लिए रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे पूजा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक स्थानीय भजन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन किया जाएगा। वहीं, शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक बाहर से आमंत्रित विशेष भजन मंडलियां संकीर्तन करेंगी।

प्रतिदिन शाम 8 बजे विशेष पूजा और रात 9 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। महोत्सव को लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और पूरा मिडल बाजार क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें