चंबा के सेंट स्टीफन स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, शिक्षा के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाई स्वर्ण जयंती

Published:

डॉ. मृदुला प्रधान ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बोलीं- असफलताओं से न घबराएं, दोगुनी मेहनत से आगे बढ़ें

सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास फाउंडेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पवित्र मोहन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन डॉ.

मृदुला प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, जनसाली वार्ड की पार्षद सीमा कश्यप और सुराड़ा वार्ड की पार्षद रजनी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

समारोह के आरंभ में स्कूल के निदेशक विशाल स्त्रावला और प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

यह समारोह विद्यालय परिवार के लिए विशेष रहा, क्योंकि सेंट स्टीफन सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अतिथियों और स्कूल प्रबंधन की ओर से केक काटकर स्वर्ण जयंती का जश्न मनाया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। स्कूली बच्चों की मनमोहक पहाड़ी नाटी और रेटरो डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

बच्चों को बड़े सपने देखने की दी सीख

अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मृदुला प्रधान ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की जिम्मेदारी केवल स्कूल की नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़ा सपना देखने और उसे साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि असफलता के बाद दोबारा उठकर दोगुनी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्ची सफलता के मायने समझने के लिए असफलता का अनुभव भी जरूरी है।

डॉ. प्रधान ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को बड़ों का सम्मान करने और सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी हमेशा विनम्र रहने की सीख दी। उन्होंने आधुनिक दौर में तकनीक के सही उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से मोबाइल का समझदारी से इस्तेमाल करने तथा बच्चों को इसका आदी न बनने देने की अपील की।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें