नूरपुर में बदहाल रास्ते से परेशान ग्रामीण, बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल; विधायक ने भेजी जेसीबी

नूरपुर में बदहाल रास्ते से परेशान ग्रामीण, बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल; विधायक ने भेजी जेसीबी
नूरपुर में बदहाल रास्ते से परेशान ग्रामीण, बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल; विधायक ने भेजी जेसीबी

Published:

सुलयाली पंचायत के बारडी वार्ड में मेन गांव से ब्राह्मण मोहल्ले तक खस्ताहाल रास्ते की सुध, विधायक निधि से बनी पुलिया; जल्द पक्का करवाने का आश्वासन

विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की ग्राम पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में मेन गांव से ब्राह्मण मोहल्ले को जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाली का शिकार है। रास्ते की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से वाहन लेकर गुजरना तो दूर, ग्रामीणों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्ते में जगह-जगह बने गड्ढों और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले लोगों की सुविधा के लिए इस रास्ते का निर्माण करवाया गया था, लेकिन रास्ता पूरी तरह पक्का नहीं होने और उचित रखरखाव के अभाव में इसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। रास्ते की समस्या को लेकर बारडी वार्ड की सदस्य पूजा देवी ने नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष रास्ते को पक्का करवाने और यहां पुलिया बनाने की मांग रखी।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने विधायक निधि से रास्ते में पुलिया का निर्माण करवाया है। वहीं, रास्ते की खस्ताहालत को देखते हुए इसकी मरम्मत के लिए जेसीबी भी भेजी गई है। जेसीबी की मदद से रास्ते में बने बड़े-बड़े गड्ढों को समतल करने का काम किया जा रहा है।

बारिश में बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

बारडी वार्ड की सदस्य पूजा देवी ने बताया कि गांव का यह रास्ता काफी समय से खस्ताहाल है। लोगों की मांग पर करीब पांच वर्ष पहले रास्ते का निर्माण करवाया गया था, लेकिन उचित रखरखाव नहीं होने के कारण अब इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर विधायक रणवीर सिंह निक्का से आग्रह किया गया था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रास्ते को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी भेजी। रास्ते में बने बड़े गड्ढों को समतल करने का कार्य किया जा रहा है और विधायक निधि से पुलिया का निर्माण भी करवाया गया है।

पूजा देवी के अनुसार गांव में करीब 15 परिवार रहते हैं। बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। वहीं, किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है, क्योंकि खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि जेसीबी से रास्ते की मरम्मत होने और पुलिया बनने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान रास्ता पूरी तरह पक्का होने के बाद ही संभव है।

पूजा देवी ने विधायक रणवीर सिंह निक्का का समस्या पर त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए मांग की कि रास्ते को जल्द से जल्द पक्का करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में स्थायी राहत मिल सके।

.follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें