कांगड़ा में 64 वर्षीय व्यक्ति को ‘डिजिटल कैद’ में रखकर 1.78 करोड़ की साइबर ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया

कांगड़ा में 64 वर्षीय व्यक्ति को ‘डिजिटल कैद’ में रखकर 1.78 करोड़ की साइबर ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया
कांगड़ा में 64 वर्षीय व्यक्ति को ‘डिजिटल कैद’ में रखकर 1.78 करोड़ की साइबर ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया

Published:

टेलीकॉम कर्मचारी और पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने 6.8 करोड़ के लेन-देन का हवाला दिया, गिरफ्तारी का डर दिखाकर करीब एक महीने तक करवाते रहे निगरानी और बैंक खातों में ट्रांसफर

कांगड़ा में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 64 वर्षीय व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर करीब एक महीने तक कथित तौर पर ‘डिजिटल कैद’ में रखा गया। साइबर ठगों ने अलग-अलग पहचान बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और उससे कुल 1,78,71,812 रुपये की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली।

मामले की शुरुआत 30 जुलाई 2026 को हुई, जब बांदला निवासी सुरेश कुमार को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली की एक दूरसंचार कंपनी का कर्मचारी बताया और दावा किया कि सुरेश कुमार के आधार कार्ड तथा बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है।

ठगों ने उसके नाम से आईसीआईसीआई बैंक खाते में करीब 6.8 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन का हवाला देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही।

इसके बाद ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित पर दबाव और बढ़ा दिया। उसे गंभीर कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। आरोप है कि ठगों ने 70 लाख रुपये देने पर जांच में राहत दिलाने और मामला खत्म कराने का भरोसा भी दिया। डर के माहौल में पीड़ित लगातार उनके निर्देशों का पालन करता रहा।

हर एक-दो घंटे में गतिविधियों का देना पड़ता था हिसाब

एफआईआर के अनुसार, पीड़ित को लगातार फोन पर निर्देश दिए जाते थे। उससे उसकी यात्रा, मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी जाती रही। उसे हर एक-दो घंटे में अपनी गतिविधियों का हिसाब देने के लिए कहा जाता था। इस तरह ठगों ने कथित तौर पर उसे लगातार निगरानी में होने का एहसास कराया और करीब एक महीने तक मानसिक दबाव में रखा।

अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई रकम

एफआईआर में भारतीय स्टेट बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक की बांदला शाखा, पंजाब नेशनल बैंक, शांति क्रेडिट सहकारी सोसायटी और यूको बैंक समेत विभिन्न बैंक खातों में किए गए लेन-देन का उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बैंक खातों और यूटीआर से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध करवाई है।

सोना और संपत्ति के दस्तावेज भी मांगे

साइबर ठगों का दबाव केवल बैंक खातों तक सीमित नहीं रहा। एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित से उसके सोने के बिल और जीएसटी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए। जब सोने के बिल उपलब्ध नहीं थे तो उसे सोना गिरवी रखने और उसके बदले मिलने वाली ऋण रसीद देने के लिए कहा गया। इसके बावजूद आरोपितों की ओर से बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश जारी रहे।

इसके बाद 26 अगस्त को आरोपितों ने पीड़ित से संपत्ति के दस्तावेज और वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी मांगा। 27 अगस्त को दस्तावेज उपलब्ध करवाने के बाद कथित तौर पर उसे बताया गया कि अब वह “सुरक्षित” है।

हालांकि, 28 अगस्त की सुबह आरोपितों से पीड़ित का संपर्क टूट गया। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि वह मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में फंसा व्यक्ति नहीं, बल्कि साइबर ठगी का शिकार बना है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर अपराध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खातों, यूटीआर और आरोपितों की ओर से किए गए फोन कॉल समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें