जीवन बीमा के नाम पर लिए 9.30 लाख, क्रिप्टो करेंसी में डूबे पैसे; सुंदरनगर में पॉलिसी एजेंट पर केस

जीवन बीमा के नाम पर लिए 9.30 लाख, क्रिप्टो करेंसी में डूबे पैसे; सुंदरनगर में पॉलिसी एजेंट पर केस
जीवन बीमा के नाम पर लिए 9.30 लाख, क्रिप्टो करेंसी में डूबे पैसे; सुंदरनगर में पॉलिसी एजेंट पर केस

Published:

पिता ने 2020 में दिए थे बीमा के लिए पैसे, तीन साल बाद राशि मांगने पर एजेंट ने बताया- क्रिप्टो में निवेश कर डूब गए रुपये

जीवन बीमा करवाने के नाम पर एक परिवार से लिए गए 9.30 लाख रुपये कथित तौर पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पॉलिसी एजेंट महिला ने बीमा में निवेश के लिए लिए गए पैसे को क्रिप्टो करेंसी में लगा दिया।

जब तय अवधि पूरी होने के बाद परिवार ने राशि वापस मांगी तो महिला ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश किए गए पैसे डूब गए हैं और अब वह रकम लौटाने में असमर्थ है।

मामले में पीड़ित परिवार ने महिला एजेंट के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल के लिए बीमा करने की कही थी बात

पुलिस चौकी सलापड़ को दी शिकायत में चंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बाबू राम, निवासी गांव चाकली, डाकघर सलापड़ कालोनी ने आरोप लगाया कि उसके पिता स्वर्गीय बाबू राम ने निर्मला देवी को जीवन बीमा करवाने के लिए वर्ष 2020 में कुल 9 लाख 30 हजार रुपये का चेक दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार निर्मला देवी ने तीन साल के लिए बीमा करने की बात कही थी और बताया था कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद राशि वापस मिल जाएगी। हालांकि, वर्ष 2021 में चंद्र कुमार के पिता का निधन हो गया।

राशि वापस मांगने पर टालमटोल का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब तीन वर्ष बाद जब बीमा के लिए दी गई धनराशि वापस मांगी गई तो निर्मला देवी टालमटोल करने लगी। बार-बार पूछने पर उसने कथित तौर पर बताया कि उसने पैसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश किए थे, जहां रकम डूब गई।

चंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने पॉलिसी में निवेश के लिए महिला एजेंट को धनराशि दी थी, लेकिन उनकी सहमति के बिना उक्त रकम क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दी गई। पीड़ित परिवार की ओर से इससे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य स्थानों पर भी शिकायत की गई थी। हालांकि, कोई समाधान नहीं होने पर अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस लेन-देन और कथित क्रिप्टो करेंसी निवेश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें