100 रुपये के बदले 200 रुपये देने का लालच देकर जुआ खिलाने का आरोप, बिहार निवासी युवक गिरफ्तार
अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बद्दी की टीम ने 13 सितंबर 2026 को रेड लाइट चौक बद्दी के पास एक व्यक्ति को कथित तौर पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते और जुआ खिलाते हुए पकड़ा। पुलिस के अनुसार टीम गश्त पर थी और इसी दौरान उसे अवैध सट्टेबाजी की सूचना मिली थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी भोले-भाले लोगों को 100 रुपये के बदले 200 रुपये देने का लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान विकास पुत्र वरुण देव, निवासी वार्ड नंबर 10, गांव वारा गोविन्द, डाकघर व तहसील चक्कियां, थाना चक्कियां, जिला चम्पारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जुआ और सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाली गोटियां तथा 500 रुपये की नकदी बरामद की है।
इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम (Gambling Act) की धारा 13A-3-67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube