मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला में 10 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, नलहट्टी क्रॉसिंग के पास पुलिस की कार्रवाई

सार

शिमला पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान के तहत घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के पास तीन लोगों को चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में ND&PS Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

TV Incharge

2 मिनट
शिमला में 10 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, नलहट्टी क्रॉसिंग के पास पुलिस की कार्रवाई

वाहन में बैठे तीन लोगों से बरामद हुआ चिट्टा/हेरोइन, ND&PS Act के तहत मामला दर्ज

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला की टीम ने चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के समीप एक वाहन में बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को स्पैशल सैल शिमला की पुलिस टीम ने नलहट्टी क्रॉसिंग के पास एक वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशपाल ठाकुर (25) पुत्र धनी राम ठाकुर, निवासी तहसील एवं जिला बिलासपुर, ललित कुमार (34) पुत्र स्वर्गीय लच्छी राम, निवासी तहसील अर्की, जिला सोलन और निकिता दत्त (26) पुत्री शिवदत्त, निवासी तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में FIR No. 213/2026, दिनांक 7 अक्टूबर 2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें