ऊना में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक सप्ताह में 9 आरोपी गिरफ्तार

ऊना में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक सप्ताह में 9 आरोपी गिरफ्तार
ऊना में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक सप्ताह में 9 आरोपी गिरफ्तार

Published:

6 मामलों में 87.7 ग्राम चिट्टा बरामद, पांच मामलों में 5 ग्राम से अधिक नशा; सप्लाई नेटवर्क और अवैध संपत्तियों की भी होगी जांच

ऊना जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने बीते एक सप्ताह में 6 अलग-अलग मामले दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 87.7 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है।

बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने पत्रकारवार्ता के दौरान पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार निगरानी और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल नशे की खेप पकड़ना नहीं, बल्कि इसके पीछे सक्रिय पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचना है।

एसपी के अनुसार दर्ज किए गए 6 मामलों में से 5 मामले ऐसे हैं, जिनमें बरामद चिट्टे की मात्रा 5 ग्राम से अधिक है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चिट्टे की खेप कहां से लाई जा रही थी और ऊना जिले में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं इन मामलों के पीछे कोई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों की वित्तीय जांच भी की जाएगी।

एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि केवल नशे की खेप पकड़ने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। एसपी ने आम जनता से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त नजर आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पुलिस के मुताबिक नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ऊना को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई को और मजबूत किया जा सकता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें