लुहनू ग्राउंड से ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का भव्य आगाज, 70 एनसीसी कैडेट्स ने शुरू की 330 किमी सेलिंग

लुहनू ग्राउंड से ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का भव्य आगाज, 70 एनसीसी कैडेट्स ने शुरू की 330 किमी सेलिंग
लुहनू ग्राउंड से ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का भव्य आगाज, 70 एनसीसी कैडेट्स ने शुरू की 330 किमी सेलिंग

Published:

चार राज्यों के कैडेट्स ने गोविंद सागर झील में उतारीं नौकाएं, पहले दिन 32 किलोमीटर का सफर; महिला कैडेट्स ने संभाली एक नौका की कमान

बिलासपुर के लुहनू ग्राउंड से बुधवार को ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हुआ। गोविंद सागर झील में आयोजित किए जा रहे इस साहसिक सेलिंग अभियान का औपचारिक फ्लैग-ऑफ एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.

दलजीत सिंह, वीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने किया। उन्होंने नौकाओं को हरी झंडी दिखाकर करीब 330 किलोमीटर लंबे अभियान को रवाना किया।

फ्लैग-ऑफ से पहले एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अभियान में चार राज्यों से आए करीब 70 एनसीसी कैडेट्स और प्रशिक्षक दल हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के पहले दिन कैडेट्स ने गोविंद सागर झील में लगभग 32 किलोमीटर की सेलिंग पूरी करते हुए सलनू तक का सफर तय किया।

महिला कैडेट्स ने संभाली नौका की कमान

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ की खास उपलब्धि यह रही कि एक नौका का संचालन पूरी तरह महिला कैडेट्स ने किया। महिला कैडेट्स द्वारा नौका का सफल नेतृत्व महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण बना। एनसीसी के इस प्रयास के माध्यम से युवतियों को चुनौतियों का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने का प्रेरणादायक संदेश भी दिया गया।

200 स्कूली एनसीसी कैडेट्स ने दर्ज कराई उपस्थिति

अभियान के उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे। कैडेट्स में अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

फ्लैग-ऑफ के बाद बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर परिसर में एनसीसी कैडेट्स के लिए नशामुक्ति, ड्रग्स के दुरुपयोग की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव का संदेश दिया। प्रस्तुति के बाद विशेषज्ञों ने कैडेट्स से संवाद किया और नुक्कड़ नाटक से जुड़े सवाल पूछे। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए।

एम्स विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर किया जागरूक

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. भूपेंद्र यादव (सेवानिवृत्त), असिस्टेंट प्रोफेसर, एम्स बिलासपुर और चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट शिवरंजनी सिंह ने कैडेट्स के साथ विशेष संवाद किया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, तनाव और मानसिक दबाव से निपटने, आत्महत्या की रोकथाम तथा नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों से बचने के उपायों की जानकारी दी।

कैडेट्स ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक करना रहा।

डीएवी बरमाणा ने जीती क्विज प्रतियोगिता

नशामुक्ति और ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी बरमाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

अभियान के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि पहले दिन कैडेट्स ने 32 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान कैडेट्स में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मनिर्भरता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि जल अभियान कैडेट्स को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम भी है। कठिन परिस्थितियों में काम करने से कैडेट्स के आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव

कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका वात्स्यायन, पुलिस विभाग से डीएसपी मदन लाल, बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एस. कटवाल, प्रभारी अधिकारी कर्नल रूपेश चंदेल, होमगार्ड कमांडेंट मेजर कौंडल और डॉ. अंजनी राणा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ को केवल एक साहसिक सेलिंग अभियान के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, साहस, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है।

अभियान के आगामी दिनों में एनसीसी कैडेट्स गोविंद सागर झील में करीब 330 किलोमीटर की निर्धारित दूरी पूरी करते हुए अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें