हिमाचल ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को मिला Appreciation Award, CM सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को मिला Appreciation Award, CM सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को मिला Appreciation Award, CM सुक्खू ने दी बधाई

Published:

PHARMEXCIL ने IPHEX-2026 के दौरान नई दिल्ली में किया सम्मानित, नियामक उत्कृष्टता और फार्मा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए मिला अवॉर्ड

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (PHARMEXCIL) की ओर से Appreciation Award मिलने पर बधाई दी है। यह पुरस्कार भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित IPHEX-2026 के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

यह सम्मान हिमाचल प्रदेश में नियामक उत्कृष्टता, उद्योग सुविधा और फार्मास्यूटिकल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश सरकार की मजबूत नियामक व्यवस्था स्थापित करने और कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल कारोबार में नैतिक मूल्यों से समझौता करने वालों के प्रति प्रदेश सरकार ने शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान हिमाचल प्रदेश की नियामक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से देश और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक विश्वसनीय फार्मास्यूटिकल हब के रूप में हिमाचल प्रदेश की स्थिति और मजबूत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने भी ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को मिले इस सम्मान को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने प्रभावी औषधि नियमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास को सुगम बनाने में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि दवा उद्योग के लिए प्रभावी नियमन और उद्योग को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास प्रदेश के फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को और मजबूत करने में सहायक होंगे।

सामूहिक प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने इस सम्मान को हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इसे ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, प्रतिबद्धता और व्यावसायिक दक्षता को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार विभाग के कर्मचारियों को भविष्य में भी नियामक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रदेश के फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें