‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम में बमसन के ग्रामीणों से मिले कैप्टन रणजीत सिंह, सुनी समस्याएं

‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम में बमसन के ग्रामीणों से मिले कैप्टन रणजीत सिंह, सुनी समस्याएं
‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम में बमसन के ग्रामीणों से मिले कैप्टन रणजीत सिंह, सुनी समस्याएं

Published:

बारी और टपरे पंचायतों में जनसंवाद, टोणीदेवी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

विधानसभा क्षेत्र के बमसन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारी और टपरे में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। ‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर काम किया जाएगा।

टोणीदेवी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर जताया आभार

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से टोणीदेवी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करवाने के लिए कैप्टन रणजीत सिंह को धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलने से टोणीदेवी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इससे उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करने की परेशानी भी कम हुई है।

गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक द्वारा गांवों में पहुंचकर सीधे जनता से संवाद करना सकारात्मक पहल है। इससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही विकास कार्यों से जुड़े मामलों का समाधान भी तेजी से करवाने में मदद मिल रही है।

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि ‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सुविधाओं पर फोकस

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि टोणीदेवी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बमसन क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीणों की ओर से रखी गई जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें