अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य की ली जानकारी, अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मंगलवार को टोणीदेवी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। विधायक ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली।
मरीजों ने भी विधायक से बातचीत करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कैप्टन रणजीत सिंह ने मरीजों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
विधायक ने अस्पताल परिसर में चल रहे अतिरिक्त भवन के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त भवन के निर्माण से अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होगा, जिसका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो निर्माण कार्य
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को इनका लाभ जल्द मिल सके।
कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अस्पताल के विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के कार्यों को गति दी जा रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube