कल्पा का नशा मुक्ति उपचार केंद्र बना नशा प्रभावित लोगों और परिवारों का सहारा

कल्पा का नशा मुक्ति उपचार केंद्र बना नशा प्रभावित लोगों और परिवारों का सहारा
कल्पा का नशा मुक्ति उपचार केंद्र बना नशा प्रभावित लोगों और परिवारों का सहारा

Published:

अक्तूबर 2025 में शुरू हुआ केंद्र, अब तक 272 बाह्य रोगी उपचार सेवाएं; अगस्त में 21 नए पंजीकरण समेत 99 सेवाएं दी गईं

जिला किन्नौर के कल्पा में अक्तूबर 2025 में स्थापित नशा मुक्ति उपचार केंद्र नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण उपचार एवं परामर्श केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है।

यह केंद्र भारत सरकार के नशा मुक्ति उपचार केंद्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किया गया है। केंद्र को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के राष्ट्रीय औषधि निर्भरता उपचार केंद्र से तकनीकी सहयोग और विशेषज्ञ प्रशिक्षण भी प्राप्त हो रहा है।

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र की स्थापना के बाद से अब तक यहां 272 बाह्य रोगी उपचार सेवाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त 2026 में ही केंद्र में कुल 99 बाह्य रोगी उपचार सेवाएं प्रदान की गईं।

इनमें 21 नए पंजीकरण और 78 अनुवर्ती उपचार सेवाएं शामिल हैं। लगातार उपचार और परामर्श के लिए लोगों के केंद्र पहुंचने को उपलब्ध सेवाओं के प्रति उनकी निरंतर सहभागिता के तौर पर देखा जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि केंद्र में नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ ही परिवारों को भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, ताकि नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्ति को उपचार प्रक्रिया में उचित सहयोग मिल सके।

केंद्र को विशेषज्ञ प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलने से यहां वैज्ञानिक तरीके से उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन नशा मुक्ति, उपचार, पुनर्वास और परामर्श सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहा है। इसी उद्देश्य से कल्पा में एक समर्पित पूर्णकालिक नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रस्तावित केंद्र का संचालन सहयोग संस्था द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस केंद्र के माध्यम से नशा प्रभावित व्यक्तियों को व्यापक पुनर्वास और परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना है।

प्रस्तावित पूर्णकालिक केंद्र के माध्यम से समुदाय स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता और प्रभावी हस्तक्षेप को भी मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सहकर्मी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे समुदाय के स्तर पर नशे से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में भूमिका निभा सकें।

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे समस्या को छिपाने के बजाय समय पर आगे आएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करें।

उन्होंने कल्पा स्थित नशा मुक्ति उपचार केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क एवं वैज्ञानिक उपचार तथा परामर्श सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। प्रशासन का उद्देश्य जिले में नशा मुक्ति से जुड़ी उपचार, पुनर्वास और परामर्श सेवाओं को मजबूत कर प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें