मोबाइल अचानक डार्क मोड में गया, खाते से निकल गए 30 हजार रुपयेमोबाइल अचानक डार्क मोड में गया, खाते से निकल गए 30 हजार रुपये

Published:

ऊना के नंगल सलांगड़ी में साइबर ठगी का मामला, बैंक ने 20 हजार रुपये की निकासी पर फोन कर मांगी पुष्टि

हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित डेरा बाबा रुद्रानंद से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। नंगल सलांगड़ी के एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने निशाना बनाकर उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए।

घटना के दौरान व्यक्ति के मोबाइल फोन में अचानक ऐसी स्थिति पैदा हुई कि वह डार्क मोड में चला गया। कुछ देर तक फोन सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण व्यक्ति को लगा कि शायद मोबाइल में सिस्टम अपडेट चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब तीन बजे अचानक व्यक्ति का मोबाइल फोन डार्क मोड में चला गया। व्यक्ति ने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा और मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करने का प्रयास किया।

हालांकि, कोशिश करने के बावजूद मोबाइल फोन बंद नहीं हुआ। करीब एक घंटे बाद फोन ने दोबारा काम करना शुरू किया और सामान्य रूप से चलने लगा। उस समय व्यक्ति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मोबाइल में आई इस समस्या के दौरान उसके बैंक खाते को साइबर ठगों ने निशाना बनाया है।

मोबाइल दोबारा काम करने के बाद व्यक्ति के पास बैंक की ओर से फोन आया। बैंक कर्मचारी ने खाते से 20 हजार रुपये की निकासी होने के संबंध में उससे पुष्टि मांगी। व्यक्ति ने बैंक को बताया कि उसने ऐसी कोई निकासी नहीं की है। बैंक से हुई इस बातचीत के बाद उसे खाते से पैसे निकलने का संदेह हुआ। इसके बाद उसने यूपीआई के माध्यम से अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया।

खाते का बैलेंस जांचने पर व्यक्ति के होश उड़ गए। उसके बैंक खाते से कुल 30 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान साइबर ठगों की ओर से अलग-अलग राशि डालकर खाते से और पैसे निकालने का प्रयास भी किया जा रहा था। मोबाइल में आई समस्या और उसके बाद खाते से हुई निकासी को लेकर व्यक्ति को साइबर ठगी का पता चला।

मामले का पता चलते ही पीड़ित ने बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके साथ ही उसने अपने बैंक खाते भी बंद करवा दिए, ताकि साइबर ठग आगे किसी अन्य लेनदेन को अंजाम न दे सकें। पीड़ित ने शनिवार को साइबर सेल ऊना में भी मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

घटना के बाद क्षेत्र में साइबर ठगी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस मामले में मोबाइल फोन के अचानक डार्क मोड में जाने और उसके बाद बैंक खाते से पैसे निकलने की घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी संबंधित साइबर सेल को दी गई है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें