प्रकाश चौधरी बोले- सीएम सुक्खू के दौरे से बल्ह को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

प्रकाश चौधरी बोले- सीएम सुक्खू के दौरे से बल्ह को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
प्रकाश चौधरी बोले- सीएम सुक्खू के दौरे से बल्ह को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

Published:

प्रकाश चौधरी बोले- मुख्यमंत्री क्षेत्र को देंगे करोड़ों की सौगात, विकास कार्यों को लेकर रखी जाएंगी कई मांगें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 सितंबर को जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक का एक दिवसीय दौरा करेंगे। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री काफी समय बाद बल्ह पहुंच रहे हैं।

उनके अनुसार मुख्यमंत्री के सम्मान में 26 सितंबर की बल्ह रैली को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे और क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने की बात कही गई है। दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को कंसा चौक में बल्ह कांग्रेस की विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक में रैली की तैयारियों के साथ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी।

प्रकाश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति और विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय, रिवालसर पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाने, रिवालसर और लेदा के बीच किसी स्थान पर आईटीआई खोलने, बल्ह में डीएसपी की तैनाती और क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए धनराशि की मांग रखी जाएगी।

प्रकाश चौधरी ने बल्ह की सड़कों की स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बल्ह के विकास कार्य करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें