धर्मपुर में ब्लाइंड चोरी का खुलासा, तकनीकी साक्ष्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

धर्मपुर में ब्लाइंड चोरी का खुलासा, तकनीकी साक्ष्यों से दो आरोपी गिरफ्तार
धर्मपुर में ब्लाइंड चोरी का खुलासा, तकनीकी साक्ष्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

Published:

सीसीटीवी, CDR और डंप डाटा से पुलिस पहुंची आरोपियों तक, 3.14 लाख का चोरी हुआ सामान बरामद

धर्मपुर पुलिस ने सूने घर में हुई ब्लाइंड चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डंप डाटा सहित तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मामले की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से चोरी किया गया करीब 3 लाख 14 हजार रुपये मूल्य का सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रितेश कुमारी पत्नी चमन भारद्वाज, निवासी सजोड़ी, डाकघर सजयाओपीपलू, तहसील धर्मपुर, अपने बच्चों सहित गुजरात में रहती हैं, जबकि उनके पति विदेश में नौकरी करते हैं।

गांव सजोड़ी स्थित उनके घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। शिकायत के अनुसार 3 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर दिखाई दिए। इसके बाद करीब 11:48 बजे आरोपियों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर लिया। पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी उखाड़ दिया गया।

इस संबंध में धर्मपुर पुलिस थाना में FIR संख्या 120/26, दिनांक 07.09.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमंडलीय पुलिस अधिकारी धर्मपुर संजीव सूद के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम की अगुवाई थाना धर्मपुर प्रभारी ने की। इसमें ASI खुश राज, ASI विकास शर्मा, HC मेर सिंह और LHC राजेश शामिल रहे।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डंप डाटा का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी जांच में चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए संदिग्ध वाहन नंबर HP12R-2386 की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू राम पुत्र हरी राम, निवासी बल्ल, डाकघर चंबाड़, तहसील रामशहर, जिला सोलन और अनिल कुमार पुत्र सुरजन सिंह, निवासी कटौला, डाकघर गुनाह कलां, तहसील रामशहर, जिला सोलन के रूप में हुई है।

बाबू राम को 9 सितंबर 2026 को हमीरपुर से, जबकि अनिल कुमार को 12 सितंबर 2026 को रामशहर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार मंडी भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। इसमें फ्रिज, वाशिंग मशीन, होम थिएटर, पिल्लर हीटर, स्टील कंटेनर, सूटकेस, लेडीज एवं जेंट्स सूट, लेदर जैकेट, ब्लेजर, ऊनी टोपी, वैक्यूम क्लीनर, गेहूं, मिक्सर, एगर गन, पीतल की गागर, कुर्सियां, सोफा कुशन,

इलेक्ट्रिक स्टैंड और तकिए सहित अन्य सामान शामिल है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 3,14,000 रुपये बताई गई है।

धर्मपुर पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और क्या उनका किसी अन्य चोरी की घटना से भी कोई संबंध है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें