पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया शुभारंभ, मार्च पास्ट में औट खंड प्रथम और रिवालसर दूसरे स्थान पर
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में शनिवार को जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
इसमें जिला मंडी के 25 शिक्षा खंडों से लगभग 750 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश चौधरी का विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। मार्च पास्ट में औट शिक्षा खंड ने प्रथम और रिवालसर खंड ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए सरकार से आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम में बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, एसएमसी प्रधान पवन ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य, खेल प्रभारी, विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक एवं कोच तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube