सोलन में Blinkit डिलीवरी पार्टनर से मारपीट का मामला, CCTV जांच में आरोपी की हुई पहचान

सोलन में Blinkit डिलीवरी पार्टनर से मारपीट का मामला, CCTV जांच में आरोपी की हुई पहचान
सोलन में Blinkit डिलीवरी पार्टनर से मारपीट का मामला, CCTV जांच में आरोपी की हुई पहचान

Published:

ऑर्डर पहुंचाने में देरी को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में पिस्टल दिखाने के आरोप की पुष्टि नहीं; दोनों पक्षों में हुआ समझौता

सोलन में Blinkit के डिलीवरी पार्टनर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 16 और 17 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि करीब 2 बजे डिलीवरी पार्टनर अनूप चौहान ने पुलिस चौकी शहर, सोलन में सूचना दी कि पुनीत नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शिकायतकर्ता को जांच में शामिल कर उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया और मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) प्राप्त किया। पुलिस के अनुसार Blinkit ऐप पर ग्राहक का मोबाइल नंबर डिलीवरी पार्टनर को उपलब्ध नहीं होता, जिसके कारण अनूप चौहान आरोपी का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं करवा पाया।

इसके बाद पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता की निशानदेही पर घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। जांच के आधार पर मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान पुनीत शर्मा पुत्र बीर सिंह, निवासी लक्कड़ बाजार, सोलन, तहसील एवं जिला सोलन, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई।

ऑर्डर पहुंचाने में देरी को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, 16 सितंबर को पुनीत शर्मा ने Blinkit के माध्यम से सामान का ऑर्डर किया था। ऑर्डर पहुंचाने में देरी होने के कारण पुनीत और डिलीवरी पार्टनर के बीच मोबाइल फोन पर कहासुनी हो गई। इसके बाद पुनीत अपना ऑर्डर लेने के लिए ठोडो ग्राउंड बस स्टॉप पहुंचा, जहां दोनों के बीच इसी बात को लेकर हल्की मारपीट हुई।

पिस्टल दिखाने के आरोप की नहीं हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सुबह मौके पर यह आरोप भी लगाया था कि मारपीट के दौरान पुनीत ने उसे पिस्टल दिखाई। हालांकि जांच के दौरान इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई। बाद में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान पुनीत की जेब से मोबाइल फोन जमीन पर गिर गया था, जिसे उसने पिस्टल या रिवॉल्वर समझ लिया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले को लेकर शिकायतकर्ता की ओर से कोई लिखित शिकायत-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया था। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को लेकर समझौता कर लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें