विद्युत उपमंडल सुजानपुर (ESD Sujanpur) में शुक्रवार को उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभागीय एसडीओ अंकज गुप्ता की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली के सुरक्षित उपयोग, बिजली चोरी रोकने, समय पर बिजली बिल का भुगतान करने और ऊर्जा संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
एसडीओ अंकज गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विभाग से सीधे संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने लोगों से बिजली के अनावश्यक उपयोग से बचने और विद्युत उपकरणों का सुरक्षित एवं सही तरीके से इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान विद्युत सुरक्षा नियमों, मीटर रीडिंग, ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की ओर से दी गई जानकारी को उपयोगी बताया और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube