हिमाचल के पेंशनर्स ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन

हिमाचल के पेंशनर्स ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन
हिमाचल के पेंशनर्स ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन

Published:

बिलासपुर में 18 संगठनों की राज्यस्तरीय बैठक, एरियर-पेंशन भुगतान समेत कई मांगों पर चर्चा; नवंबर में ब्लॉक से जिला स्तर तक आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के पेंशनर्स ने अपनी लंबित वित्तीय देनदारियों और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। बिलासपुर के जिला परिषद हॉल में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से समिति से जुड़े 18 संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की।

बैठक में पेंशनर्स की लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने आरोप लगाया कि पेंशनर्स की कई देनदारियां लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से इनके भुगतान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। समिति ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक कर मांगों पर चर्चा करने की मांग की है।

एरियर और संशोधित देनदारियों के भुगतान की मांग

समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान के आधार पर एरियर, पेंशन एरियर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की संशोधित अदायगी लंबित है। उन्होंने कहा कि इन देनदारियों को लेकर पेंशनर्स लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

बैठक में पेंशनर्स ने 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, चिकित्सा भत्तों की लंबित अदायगी करने और 3 प्रतिशत डीए की लंबित किस्त जारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा 50 हजार रुपये के एरियर की देनदारी चुकाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

HRTC और बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें

पेंशनर्स ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमित पेंशन देने की मांग भी उठाई। वहीं, बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई।

इसके अलावा शहरी नगर निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2016 से पेंशन देने और 18 कॉरपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की मांग भी बैठक में उठाई गई।

अक्टूबर से जन जागरण अभियान, नवंबर में आंदोलन तेज करने की तैयारी

सुरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार को मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में सरकार संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक कर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो अक्टूबर में प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद नवंबर में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन को तेज किया जाएगा। यदि इसके बावजूद सरकार ने पेंशनर्स की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेशभर के पेंशनर्स शिमला कूच करेंगे। इस दौरान विधानसभा और सचिवालय के घेराव की चेतावनी भी दी गई है।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्स अपनी मांगों और हकों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय रहते मांगों पर बातचीत और समाधान की दिशा में कदम उठाया जाना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें