नूरपुर के कृष्ण हीर बने जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने की कही बात

नूरपुर के कृष्ण हीर बने जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने की कही बात
नूरपुर के कृष्ण हीर बने जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने की कही बात

Published:

करीब 45 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हैं कृष्ण हीर, बोले- 2027 के लिए संगठन को मजबूत करना और जनता तक पहुंचना प्राथमिकता

कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी कड़ी में नूरपुर क्षेत्र के कृष्ण हीर को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कृष्ण हीर पिछले करीब 44-45 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और इस दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनका परिवार भी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद कृष्ण हीर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे।

बाइट - कृष्ण हीर, जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष

कृष्ण हीर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा तथा नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने का वह पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता वर्ष 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच पहुंचना रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।

कृष्ण हीर ने नूरपुर क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति चिंताजनक है और पूर्व विधायक अजय महाजन के कार्यकाल में बनाई गई कई सड़कों की स्थिति वर्तमान में खराब हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक अजय महाजन की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नूरपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की थी। उनके अनुसार, इसके बाद कई विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। कृष्ण हीर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें