श्री रेणुका जी पहुंचे जयराम ठाकुर, जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

श्री रेणुका जी पहुंचे जयराम ठाकुर, जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
श्री रेणुका जी पहुंचे जयराम ठाकुर, जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Published:

जयराम ठाकुर ने भाजपा सरकार के समय खोले संस्थान बंद करने और चुनावी वादे पूरे न करने का लगाया आरोप, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा

जिला सिरमौर प्रवास के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां भाजपा मंडल रेणुका की ओर से कुब्जा पवेलियन, श्री रेणुका जी में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

कार्यक्रम से पहले जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं ने मां रेणुका और भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। नेताओं ने मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति में भी भाग लिया।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल और अन्य नेताओं का ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जयराम ठाकुर को सिरमौरी टोपी, लोईया और डांगरा पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

भाजपा नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और पंचायत स्तर पर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत से जोड़ते हुए प्रदेश सरकार पर चुनावी वादों से भटकने का आरोप लगाया।

अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को बंद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रुपये देने और एक लाख पक्की नौकरियां देने का वादा किया था,

लेकिन उनके अनुसार सरकार इन वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संवाद बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्य सामने हैं।

उन्होंने जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सरकार पर संस्थान बंद करने का आरोप लगाया। बिंदल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार जनता के बीच काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव का भी उल्लेख किया गया। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों में दीये जलाकर जन्मदिन मनाने का आह्वान किया।

वहीं, भाजपा की ओर से दावा किया गया कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा नेताओं ने नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें