ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़ककर लगाई आग, 60 फीसदी झुलसा

ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़ककर लगाई आग, 60 फीसदी झुलसा
ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़ककर लगाई आग, 60 फीसदी झुलसा

Published:

गर्भगृह के बाहर पीपल के पास हुई घटना, मंदिर प्रशासन ने तुरंत बुझाई आग; गंभीर हालत में टांडा रेफर किया जा रहा श्रद्धालु

कांगड़ा जिले के शक्तिधाम श्री ज्वालामुखी मंदिर में देर शाम एक श्रद्धालु द्वारा खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे मंदिर के गर्भगृह के बाहर पीपल के पास हुई। आग की चपेट में आने से श्रद्धालु करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार अजय मंडयाल ने सुरक्षा कर्मचारियों को तत्काल आग बुझाने और श्रद्धालु की जान बचाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसके बाद अस्पताल में संपर्क कर एंबुलेंस बुलवाई गई और श्रद्धालु को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मंदिर प्रशासन की ओर से कुछ कर्मचारियों को भी उसके साथ भेजा गया, ताकि उपचार के दौरान किसी प्रकार की दवा या अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर उसे तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल श्रद्धालु राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। वह करीब 60 प्रतिशत झुलसा है और फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

श्रद्धालु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया जा रहा है। विधायक संजय रतन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालु को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें