कांगड़ा में दिशा की बैठक में सांसद राजीव भारद्वाज ने योजनाओं की समीक्षा की, बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Published:

आरडीएसएस से गांवों में शहरों जैसी बिजली व्यवस्था का दावा, टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक्स सर्जरी और हिमकेयर कार्ड की स्थिति पर भी हुई चर्चा

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मंगलवार को धर्मशाला में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि कई योजनाओं में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 90:10 के अनुपात में है। ऐसे में इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

आरडीएसएस से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि आरडीएसएस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा
दिशा की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने हिमकेयर कार्ड की मौजूदा स्थिति के बारे में टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से जानकारी ली।

प्रिंसिपल की ओर से सांसद को बताया गया कि हिमकेयर कार्ड अब काम कर रहा है। इसके अलावा टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक्स सर्जरी को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर
बैठक में अंगदान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्वयं आंखें दान करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि लोगों में अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने अंगदान के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और फॉर्म भरने की सुविधा के बारे में भी जानकारी साझा की और लोगों को इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया।

प्रशासन और विधायकों के बीच बेहतर तालमेल का दावा
सांसद ने कहा कि जिला कांगड़ा में प्रशासन और विधायकों के बीच तालमेल ठीक है और समय-समय पर सभी का सहयोग मिलता रहता है। उन्होंने दिशा की बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें