संकल्प एक्सपीडिशन-2026 का नौवां दिन जारी, कैडेट्स ने 42 KM सेलिंग के साथ दिया स्वच्छता और टीबी मुक्ति का संदेश

Published:

मंडली से जकातखाना तक 42 किलोमीटर का सफर, नकराना घाट पर स्वच्छता अभियान और छलैला में ‘टीबी मुक्त भारत’ जागरूकता रैली

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के नौवें दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी सेलिंग यात्रा जारी रखी। अभियान के तहत कैडेट्स ने मंडली से जकातखाना तक करीब 42 किलोमीटर की दूरी तय की और अपने अगले बेस कैंप जकातखाना पहुंचे।

नकराना घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

यात्रा के दौरान नकराना घाट पर कैडेट्स ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई की गई और स्थानीय लोगों को जलस्रोतों तथा उनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कैडेट्स ने स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

टीबी जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक

यात्रा के दौरान चलियाला/नकराणा में कैडेट्स ने ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी गई। कैडेट्स ने लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

छलैला में ‘टीबी मुक्त भारत’ रैली

जकातखाना पहुंचने के बाद कैडेट्स ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली आयोजित की। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने लोगों से टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की।

नौवें दिन भी बेटियों का जज्बा बरकरार

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के दौरान महिला कैडेट्स ने भी लगातार अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों और लंबी दूरी के बावजूद नौवें दिन भी उनका जोश और जज्बा बरकरार रहा। महिला कैडेट्स के समर्पण और साहस से अभियान में शामिल अन्य कैडेट्स का उत्साह भी बढ़ा।

कमांडिंग ऑफिसर ने की कैडेट्स के जज्बे की सराहना

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि कैडेट्स जिस उत्साह, अनुशासन और जज्बे के साथ ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ को आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से महिला कैडेट्स के साहस और लगातार बने हुए जोश की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के माध्यम से सेलिंग के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी लगातार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें