चंबा के ऐतिहासिक चौगान में सजा ईट राइट और रेड क्रॉस मेला, बच्चों ने उठाया लुत्फ

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में सजा ईट राइट और रेड क्रॉस मेला, बच्चों ने उठाया लुत्फ
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में सजा ईट राइट और रेड क्रॉस मेला, बच्चों ने उठाया लुत्फ

Published:

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया मेले का शुभारंभ, पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल बने आकर्षण

चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में ईट राइट और रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया गया। राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और संगठनों की ओर से स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और जागरूकता से जुड़े स्टॉल लगाए गए।

पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल

मेले में बच्चों ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं, विभिन्न स्टॉल पर पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों की भीड़ से ऐतिहासिक चौगान मैदान में खासा उत्साह देखने को मिला।

जनभागीदारी से सफल होते हैं जनकल्याणकारी अभियान: राज्यपाल

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने रेड क्रॉस मेले में आम लोगों के उत्साह और बढ़-चढ़कर भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी भी जनकल्याणकारी अभियान और प्रदर्शनी की वास्तविक सफलता जनता की सक्रिय भागीदारी में निहित होती है।

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस और ईट राइट मेले के सफल आयोजन से रेड क्रॉस सोसायटी के लिए सहयोग राशि जुटाने के साथ समाज में स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

इससे पहले उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने मुख्य अतिथि राज्यपाल कविंदर गुप्ता को सम्मानित किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें