शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में 9,553 खिलाड़ी और आयोजक लेंगे हिस्सा, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में 9,553 खिलाड़ी और आयोजक लेंगे हिस्सा, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार
शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में 9,553 खिलाड़ी और आयोजक लेंगे हिस्सा, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार

Published:

25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा आयोजन, क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमें दिखाएंगी दमखम; विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण में एक बार फिर ‘शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘खेलेंगे भी, खिलेंगे भी’ थीम के तहत होने वाली यह प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी।

आयोजन में 9,553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य शामिल होंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

इस खेल महाकुंभ का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायर्नमेंट एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इस एसोसिएशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हैं।

आपदा के कारण दो साल नहीं हो सका आयोजन

विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए इस आयोजन को करवाते आ रहे हैं।

हालांकि, पिछले दो वर्षों में प्रदेश में आई भारी आपदाओं के कारण खेल महाकुंभ आयोजित नहीं हो सका। अब एक बार फिर प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

खेल महाकुंभ का शुभारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बनूटी में होगा। विक्रमादित्य सिंह भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमें लेंगी हिस्सा

खेल महाकुंभ में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, लोक नृत्य, फैशन शो और मॉडलिंग सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।

प्रतियोगिता में क्रिकेट की 211 टीमें, वॉलीबॉल की 50 टीमें और महिला व पुरुष कबड्डी की 60-60 टीमें हिस्सा लेंगी। महिला और पुरुष बैडमिंटन में भी 60-60 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। लोक नृत्य की 100 और रस्साकशी की 260 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं, फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है।

सुन्नी, बनूटी और अन्य स्थानों पर होंगे मुकाबले

क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन सुन्नी, करयाली, कुनिहार और कुण्डघाट में किया जाएगा। अन्य खेलों के मुकाबले सुन्नी और बनूटी में होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 400 सदस्यों की समिति बनाई गई है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोग ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी दूसरी पंचायत की ओर से नहीं खेल पाएगा। रस्साकशी को छोड़कर अन्य सभी प्रतिभागियों को पहनने के लिए किट और प्रत्येक खेल की अलग प्लेइंग किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

15 नवंबर को सुन्नी में होगा समापन

22 दिनों तक चलने वाले खेल महाकुंभ का समापन 15 नवंबर को सुन्नी में होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और प्रत्येक मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य शिमला ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा देना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें