ऊना के सिंगा में स्टोन क्रशर के विरोध में उतरे ग्रामीण, SP-DC से लगाई बंद करवाने की गुहार

ऊना के सिंगा में स्टोन क्रशर के विरोध में उतरे ग्रामीण, SP-DC से लगाई बंद करवाने की गुहार
ऊना के सिंगा में स्टोन क्रशर के विरोध में उतरे ग्रामीण, SP-DC से लगाई बंद करवाने की गुहार

Published:

पंचायत प्रधान ने एनओसी को बताया फर्जी, पूर्व प्रधान के हस्ताक्षर जाली होने का आरोप; ग्रामीणों ने निर्माण और संचालन पर रोक लगाने की मांग की

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पंजाब सीमा से सटे सिंगा गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर को लेकर विरोध तेज हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने क्रशर की स्थापना पर आपत्ति जताते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिलाधीश (डीसी) से मुलाकात की।

उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्रशर के निर्माण और संचालन पर रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।

घनी आबादी और कृषि भूमि के पास क्रशर लगाने का विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी और कृषि योग्य भूमि के समीप स्टोन क्रशर स्थापित होने से गांव के पर्यावरण, स्वास्थ्य, खेती-बाड़ी और पशुपालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनका आरोप है कि क्रशर से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एनओसी को लेकर उठाए सवाल, फर्जी हस्ताक्षरों का आरोप

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्रशर स्थापना के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि क्रशर संचालक ने फर्जी दस्तावेजों और पूर्व पंचायत प्रधान के कथित जाली हस्ताक्षरों के आधार पर एनओसी तैयार करवाई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व पंचायत प्रधान गुरुदेव जी ने भी स्पष्ट किया है कि एनओसी पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

एसपी और डीसी को सौंपा ज्ञापन

भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा और पंचायत प्रधान की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्रशर स्थापना से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाए और यदि अनियमितताएं सामने आती हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एनओसी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और जांच पूरी होने तक क्रशर के निर्माण एवं संचालन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि इससे गांव को संभावित पर्यावरणीय नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाया जा सकेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें