कांगड़ा के बानगंगा घाट में अचानक बढ़ा जलस्तर, पानी में फंसे यूपी के 5-6 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

कांगड़ा के बानगंगा घाट में अचानक बढ़ा जलस्तर, पानी में फंसे यूपी के 5-6 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू
कांगड़ा के बानगंगा घाट में अचानक बढ़ा जलस्तर, पानी में फंसे यूपी के 5-6 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

Published:

बारिश के चलते बढ़ा नदी का पानी, होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला

कांगड़ा के बानगंगा घाट में बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाई और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अचानक बढ़ा बानगंगा का जलस्तर

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण बानगंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान घाट पर स्नान कर रहे कुछ श्रद्धालु पानी में फंस गए। सुरक्षा ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसपी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बताए गए हैं और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घाट पर सुरक्षा के इंतजाम

एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में खड्डों और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को जलस्रोतों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बानगंगा घाट पर कॉशनरी बोर्ड लगाए गए हैं और सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस थाना स्तर से भी लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बारिश के दौरान जलस्रोतों से दूर रहने की अपील

एसपी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान बानगंगा और अन्य जलस्रोतों के किनारे जाने से बचें। उन्होंने कहा कि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है, इसलिए प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें