हमीरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली, एएसपी मुनीष ढडवाल ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली, एएसपी मुनीष ढडवाल ने दिखाई हरी झंडी
हमीरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली, एएसपी मुनीष ढडवाल ने दिखाई हरी झंडी

Published:

गांधी चौक से भोटा चौक तक निकली रैली, स्कूली बच्चों ने तख्तियां लेकर दिया ईमानदारी अपनाने का संदेश; 1 नवंबर तक चलेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विजिलेंस विभाग की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। गांधी चौक से भोटा चौक तक आयोजित इस रैली को हमीरपुर विजिलेंस के एएसपी मुनीष ढडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर बाजार में लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और ईमानदारी अपनाने का संदेश दिया।

एएसपी मुनीष ढडवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई मामला सामने आता है, तो उसकी शिकायत विजिलेंस विभाग हमीरपुर में करें।

उन्होंने कहा कि गलत कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विजिलेंस विभाग की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और अपने कार्यों में ईमानदारी अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस दौरान आम लोगों को बताया गया कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाना जरूरी है।

एएसपी मुनीष ढडवाल ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत विजिलेंस विभाग की ओर से ऊखली से नादौन तक पदयात्रा भी निकाली जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसहयोग और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को मजबूती मिल सकती है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व का संदेश दिया जाए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें