हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पौधारोपण के साथ मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पौधारोपण के साथ मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पौधारोपण के साथ मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Published:

1200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण, 800 पौधे प्रति हेक्टेयर का लक्ष्य; बेहतर सर्वाइवल पर युवा व महिला मंडलों को मिलेगा पुरस्कार

हमीरपुर जिले में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत वन विभाग पौधारोपण को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहा है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की संस्थाओं और समूहों को पौधारोपण एवं उसके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 800 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रति हेक्टेयर 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। दो हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 1600 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाता है। पौधारोपण के बाद तीन वर्षों तक पौधों के संरक्षण और उनके सर्वाइवल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

वन विभाग के अनुसार यदि तीन साल बाद पौधों का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा रहता है तो संबंधित युवा मंडल या महिला मंडल को सम्मानित किया जाता है। वहीं, पौधों के बेहतर सर्वाइवल के आधार पर योजना के तहत कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

वन अरण्यपाल हमीरपुर निशांत मडोत्रा ने बताया कि इस वर्ष राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत निर्धारित कार्य पूरा किया गया है। आगामी 22 सितंबर को योजना के लाभार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 500 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी रही है और 1200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण किया गया है।

उन्होंने बताया कि पौधों के सर्वाइवल के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। 50 प्रतिशत से अधिक सर्वाइवल रहने पर संबंधित संस्था को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसी तरह 45 से 50 प्रतिशत सर्वाइवल पर 80 हजार रुपये तथा 35 से 45 प्रतिशत सर्वाइवल रहने पर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वन विभाग का उद्देश्य पौधारोपण के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। योजना के माध्यम से ग्रामीण संस्थाओं को वन संरक्षण के कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें