हमीरपुर में खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता शिविर, तीन बार से ज्यादा तेल इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

Published:

खराब तेल नालियों में बहाने के बजाय विभाग को दें, 30 रुपये प्रति लीटर की दर से होगा संग्रह; बायोडीजल बनाने में होगा इस्तेमाल

हमीरपुर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। हमीरपुर के एक निजी होटल में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता फूड एंड सेफ्टी जिला अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने की।

शिविर के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। खासतौर पर खाद्य पदार्थों को तलने में इस्तेमाल होने वाले तेल को बार-बार गर्म कर उपयोग करने के नुकसान के बारे में दुकानदारों को जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक ही तेल को बार-बार गर्म करके खाद्य पदार्थों को तलने के लिए इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दुकानदारों को सलाह दी गई कि इस्तेमाल किए जा रहे तेल को अधिकतम तीन बार तक ही तलने के लिए प्रयोग करें। इसके बाद इसे खाद्य पदार्थों को बनाने में इस्तेमाल न किया जाए।

खराब तेल नालियों में बहाने से बचें

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों से अपील की कि इस्तेमाल के बाद खराब हो चुके तेल को दोबारा खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल न करें और न ही इसे नालियों में बहाएं। विभाग की ओर से ऐसे इस्तेमाल किए गए तेल को एकत्र किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, एकत्र किए गए तेल का उपयोग बायोडीजल बनाने में किया जाएगा। विभाग दुकानदारों से खराब हो चुके खाद्य तेल को 30 रुपये प्रति लीटर की दर से एकत्र करेगा। इससे इस्तेमाल किए गए तेल का उचित निस्तारण सुनिश्चित होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ईंधन के निर्माण में भी मदद मिलेगी।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

शिविर में दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लागू नियमों और स्वच्छता से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

फूड एंड सेफ्टी जिला अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नियमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि बार-बार खाद्य तेल का इस्तेमाल करते हुए पाए जाने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें सजा और जुर्माना भी शामिल है।

उन्होंने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें