नादौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दुकानों से 30 किलो मिठाई नष्ट; एक दुकानदार का चालान

नादौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दुकानों से 30 किलो मिठाई नष्ट; एक दुकानदार का चालान
नादौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दुकानों से 30 किलो मिठाई नष्ट; एक दुकानदार का चालान

Published:

त्योहारी सीजन में 15 से 20 दुकानों का निरीक्षण, मिठाइयों के 9 सैंपल जांच के लिए भेजे; खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन बाजार में त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में विभाग की टीम ने मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 15 से 20 दुकानों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दो दुकानों से करीब 30 किलो रसगुल्ला और चमचम नष्ट करवाए गए। वहीं, बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने पर एक दुकानदार का चालान किया गया।

मिठाइयों के 9 सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के नौ सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इनमें गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पतीसा, बर्फी, भुनी हुई बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद और चमचम के सैंपल शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान मिठाइयां तैयार करने वाली जगहों पर साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिठाइयां बनाने और खाद्य पदार्थों के भंडारण वाली जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त मंजीत सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में भी बाजारों में निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर डीए संदीप सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें