नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, पहले दिन 9 पशु पकड़े

नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, पहले दिन 9 पशु पकड़े
नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, पहले दिन 9 पशु पकड़े

Published:

विधायक अजय सोलंकी की पहल के बाद पशुपालन विभाग, नगर परिषद और पुलिस ने शुरू किया संयुक्त अभियान, कोटला बड़ोग पशुशाला भेजे गए पशु

नाहन शहर में लंबे समय से चली आ रही बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की पहल के बाद पशुपालन विभाग, नगर परिषद और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले ही दिन टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 9 बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित कोटला बड़ोग स्थित पशुशाला भेजा।

पिछले कुछ समय से नाहन शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और गलियों में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी। सड़कों पर दिन-रात पशुओं के बैठे रहने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, सड़क के बीचों-बीच बैठे पशुओं के कारण विशेषकर रात के समय दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा भी बना हुआ था।

संयुक्त बैठक में लिया गया था फैसला

पशुपालन विभाग जिला सिरमौर के उपनिदेशक राजीव वालिया ने बताया कि विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त बैठक में नाहन शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत बुधवार से अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग और नगर परिषद के कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की। इस दौरान 9 बेसहारा पशुओं को पकड़कर राजगढ़ के कोटला बड़ोग स्थित पशुशाला भेजा गया।

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा अभियान

उपनिदेशक राजीव वालिया ने कहा कि बेसहारा पशुओं के खिलाफ शुरू किया गया यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में भी अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य नाहन शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित करना और लोगों को इससे राहत दिलाना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें