हमीरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली

हमीरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली
हमीरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली

Published:

डीसी गन्धर्वा राठौर ने रैली को दिखाई हरी झंडी, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण और संतुलित आहार को लेकर माताओं को किया जाएगा जागरूक

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत बुधवार को हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर बाजार में लोगों को बच्चों के उचित पोषण, संतुलित आहार और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं बेहतर विकास के लिए जीवन के शुरुआती वर्ष बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक की आयु में बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक आहार मिलना जरूरी है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की माताओं को पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी देंगी। इस दौरान माताओं को बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करने, संतुलित आहार देने और आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के बारे में जागरूक किया जाएगा।

स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के खान-पान में स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए भी माताओं को प्रेरित किया जाएगा। इससे बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कुपोषण की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की माताओं से संवाद करेंगी और उन्हें बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों के बारे में जानकारी देंगी।

कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों के तहत छोटे बच्चों के पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कुपोषण से बचाव और बच्चों के उचित खान-पान के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खान-पान को लेकर जागरूक होना आवश्यक है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य परिवारों तक पोषण संबंधी सही जानकारी पहुंचाना और बच्चों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें