मंडी-जोगेंद्रनगर में घरों से चल रहा था चिट्टा तस्करी का धंधा, 28.18 ग्राम नशे के साथ पांच गिरफ्तार

मंडी-जोगेंद्रनगर में घरों से चल रहा था चिट्टा तस्करी का धंधा, 28.18 ग्राम नशे के साथ पांच गिरफ्तार
मंडी-जोगेंद्रनगर में घरों से चल रहा था चिट्टा तस्करी का धंधा, 28.18 ग्राम नशे के साथ पांच गिरफ्तार

Published:

मंदलोग में रसोईघर से 17 ग्राम चिट्टा बरामद, जोगेंद्रनगर में घर से चार आरोपी पकड़े; टारना रोड पर पिकअप सवारों से भी 8.8 ग्राम नशा बरामद

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस और स्टेट टास्क फोर्स ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंडी और जोगेंद्रनगर में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 28.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक मामले में आरोपी कथित तौर पर अपने घर से ही नशे का कारोबार चला रहा था और उसने चिट्टे की खेप रसोईघर में छिपाकर रखी थी।

इसके अलावा मंडी शहर के टारना रोड पर पुलिस ने पिकअप सवार दो लोगों से 8.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मंदलोग में रसोईघर से बरामद हुआ 17 ग्राम चिट्टा

पहले मामले में स्टेट टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि मंदलोग निवासी 39 वर्षीय गुलाब सिंह उर्फ बंशू कथित तौर पर अपने घर से चिट्टा तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने उसके घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान रसोईघर में एक खाद्य सामग्री के डिब्बे से 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। टीम ने मौके से एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जोगेंद्रनगर में घर से चार आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में पुलिस ने नगर परिषद जोगेंद्रनगर क्षेत्र में एक घर पर दबिश देकर 11.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव, संदीप, विक्रम बख्शी, सभी निवासी जोगेंद्रनगर, तथा देशराज निवासी बलोहल सैंथल के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जले हुए नोट, सिरिंज और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों का पहले भी आपराधिक मामलों से संबंध रहा है और वे जमानत पर चल रहे थे। इस पहलू की भी पुलिस जांच कर रही है।

टारना रोड पर पिकअप सवारों से 8.8 ग्राम चिट्टा बरामद

तीसरे मामले में मंडी पुलिस ने टारना रोड पर एक पिकअप वाहन HP-54B-8803 की जांच की। वाहन में सवार दो लोगों के पास से पुलिस ने 8.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान विक्रांत सिंह निवासी कैरियां, डाकघर एवं तहसील जवाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मंडी ने दी कार्रवाई की जानकारी

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और स्टेट टास्क फोर्स की इन कार्रवाइयों के बाद नशे के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें