ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में उमड़ा जनसैलाब, 40 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में उमड़ा जनसैलाब, 40 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में उमड़ा जनसैलाब, 40 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Published:

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- चिट्टे के खिलाफ जागरूकता के साथ तस्करों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में शामिल हुए। इंदिरा स्टेडियम से बस स्टैंड तक आयोजित इस वॉकथॉन में 40 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला भर के स्कूलों के बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही। स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों ने भी वॉकथॉन में भागीदारी की।

चिट्टे के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टा केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की समस्या है। बाहर से होने वाली सप्लाई के कारण इसका प्रकोप प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। ऊना में आयोजित वॉकथॉन के माध्यम से बच्चों के साथ समाज के हर वर्ग को चिट्टे से दूर रहने का संदेश दिया गया है।

तस्करों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जागरूकता अभियान के साथ-साथ चिट्टे के तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि तस्करी में संलिप्त लोगों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि चिट्टे से जुड़े मामलों में दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, नशे का सेवन करने वाले लोगों को चिट्टा छोड़ने में मदद देने के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायतों को भी अभियान से जोड़ा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इस अभियान में पंचायतों को भी जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में सूचना मिलने पर सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे की तस्करी में महिलाओं और लड़कियों की संलिप्तता के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।

पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों और केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर संयुक्त अभियान भी चलाए जा रहे हैं। चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए कानून में आवश्यक संशोधनों पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात कर चर्चा की गई है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल को चिट्टा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऊना के कार्यक्रम में हजारों बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश गया है। सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चिट्टे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें