किशाऊ बांध परियोजना पर सीएम सुक्खू का पलटवार, बोले- हिमाचल को 1200 से 1500 करोड़ के संभावित नुकसान से बचाया

Published:

ऊना दौरे के दौरान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, कहा- ऊर्जा परियोजनाओं के फैसलों की सही जानकारी लेकर बयान दें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को ऊना दौरे के दौरान जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर लिए गए फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के प्राकृतिक संसाधनों और जल संपदा पर प्रदेश के अधिकारों को मजबूती से उठाया है।

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की परियोजना में 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा और प्रदेश के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार के सख्त रुख के चलते हिमाचल को करीब 1200 से 1500 करोड़ रुपये के संभावित वित्तीय नुकसान से बचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से कहा कि किसी भी मुद्दे पर बयान या ट्वीट करने से पहले संबंधित मंत्रालयों और एमओयू में दर्ज प्रावधानों की सही जानकारी हासिल करनी चाहिए।

सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर ऐसी शर्तें स्वीकार की गई थीं, जो हिमाचल प्रदेश के हित में नहीं थीं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष स्पष्ट किया गया कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों पर हिमाचल का अधिकार है और राज्य के हितों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला हुआ। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो हिमाचल के खजाने और जल संपदा को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता। विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वही बात हुई, खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे।”

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें