कोटशेरा कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव का आगाज, 600 युवा कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

कोटशेरा कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव का आगाज, 600 युवा कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
कोटशेरा कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव का आगाज, 600 युवा कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Published:

6 से 18 सितंबर तक चलेगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का युवा उत्सव, पहले दिन एलोकेशन, वाद-विवाद और पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताएं

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय ग्रुप-1 (क्रिएटिविटी) प्रतियोगिता का बुधवार को रंगारंग और गरिमामयी माहौल में शुभारंभ हुआ।

16 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेशभर के महाविद्यालयों से आए करीब 600 युवा कलाकार और प्रतिभागी अपनी कला एवं बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सुनीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ.

संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना के साथ डॉ. लक्ष्मी सिंधु, डॉ. गीता शर्मा और डॉ. इशिता चौहान भी समारोह में मौजूद रहीं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और विभिन्न महाविद्यालयों से आए दल प्रभारियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि वह इतने बड़े प्रदेश स्तरीय आयोजन का केंद्र बना है। उन्होंने विद्यार्थियों से युवा महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता सिंह ने कोटशेरा महाविद्यालय की मेजबानी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण इस मंच पर अपनी कला और विचारों को बेबाकी से प्रस्तुत करना है। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. सुनीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों में निर्णायक विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुसार, इन आयोजनों के माध्यम से महाविद्यालयों को प्रतिभाशाली खिलाड़ी, अभिनेता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी मिलते हैं।

तीन दिवसीय युवा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश से प्रो. निरुपमा सिंह, चितकारा विश्वविद्यालय से प्रो. रंजन कुमार मलिक, प्रो. श्रीराम शर्मा, प्रो. खेम राज और प्रो. भरत शामिल हैं।

उद्घाटन के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। पहले दिन हिंदी एवं अंग्रेजी में एलोकेशन, वाद-विवाद, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एलोकेशन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में कुल 56 महाविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में 35 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत किया। वहीं, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में कुल 24 महाविद्यालयों ने भाग लिया।

आयोजन समिति ने युवा उत्सव को सफल बनाने में सहयोग के लिए सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL) का विशेष आभार व्यक्त किया। समिति के अनुसार, आयोजन में SJVNL का महत्वपूर्ण प्रायोजन सहयोग रहा है।

आयोजन सचिव डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि पहले दिन का सत्र सफल रहा। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में भी युवाओं की रचनात्मकता और प्रतिभा के नए आयाम देखने को मिलेंगे।

17 सितंबर को होंगी ये प्रतियोगिताएं

युवा महोत्सव के तहत 17 सितंबर 2026 को कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें