साहल स्कूल में पधर जोन की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, द्रंग बना ऑल राउंड चैंपियन

साहल स्कूल में पधर जोन की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, द्रंग बना ऑल राउंड चैंपियन
साहल स्कूल में पधर जोन की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, द्रंग बना ऑल राउंड चैंपियन

Published:

जिला परिषद सदस्य चंपा देवी ने विजेता टीमों को किया सम्मानित, साहल स्कूल को अनुशासन का खिताब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल में चल रही पधर जोन की अंडर-14 वर्ग छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में स्थानीय जिला परिषद सदस्य चंपा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संस्थान की प्रधानाचार्य रीतू सुमन ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

जिला परिषद सदस्य चंपा देवी ने विभिन्न खेलों में विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 10 हजार रुपये की राशि भेंट की। वहीं, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर ने आयोजन के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

इस अवसर पर चंपा देवी ने खिलाड़ी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सभी छात्राएं बधाई की पात्र हैं। उन्होंने परेड में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों का आह्वान किया कि उनके कदम रुकने नहीं चाहिए और उन्हें सफलता की मंजिल की ओर लगातार बढ़ते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेल और योग स्वस्थ जीवन के साथ सफलता का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

प्रतियोगिता में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग ने अपने नाम किया, जबकि अनुशासन का खिताब मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल को मिला। मार्च पास्ट में धार स्कूल विजेता और साहल उपविजेता रहा।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

समापन समारोह में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर, ग्राम पंचायत कुन्नू की पूर्व प्रधान पमिंद्रा भाटिया, सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक भूप सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मंजू कुमारी, धर्म चंद भाटिया,

शेर सिंह यादव, शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, नरेश ठाकुर तथा महिला मंडल साहल की प्रधान एवं सदस्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें