नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश के लिए सरकार से सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से सुखविंदर रतन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है।
उन्होंने कहा कि उनके बारे में जल्द से जल्द जानकारी प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।
सुखविंदर रतन नेपाल में 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह 26 अगस्त को क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं। राज्य सरकार की ओर से अब उनकी तलाश के प्रयासों में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...