सोलन में तेंदुए का खौफ: दुकान में मिला वेल्डिंग कारीगर का खून से लथपथ शव

सोलन में तेंदुए का खौफ: दुकान में मिला वेल्डिंग कारीगर का खून से लथपथ शव
सोलन में तेंदुए का खौफ: दुकान में मिला वेल्डिंग कारीगर का खून से लथपथ शव

Published:

दाड़लाघाट के ज्ञाणा गांव में देर रात दुकान में काम कर रहे हीरालाल पर तेंदुए के हमले की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आधिकारिक पुष्टि

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में दाड़लाघाट के पास ज्ञाणा गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गांव में वेल्डिंग का काम करने वाले हीरालाल मंगलवार रात काम अधिक होने के कारण घर नहीं लौटे और देर रात तक अपनी दुकान में ही काम करते रहे।

बुधवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिजन उनकी तलाश करते हुए दुकान पर पहुंचे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला था और अंदर हीरालाल का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

घटनास्थल के हालात को देखते हुए प्रथम दृष्टया तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। मौके से 200 वाट का एक टूटा हुआ बिजली का बल्ब भी बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि हमले के दौरान हुए संघर्ष में बल्ब टूट गया होगा और तेज आवाज से तेंदुआ घबराकर शव को वहीं छोड़कर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेज दिया। पुलिस और वन विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

डीएफओ कुनिहार राजकुमार शर्मा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के हमले की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें