द्योग मंत्री बोले- बिजली कंपोनेंट में हिमाचल का नहीं लगेगा एक भी पैसा, UPI ट्रांजेक्शन पर टैक्स वापस लेने की मांग

Published:

उद्योग मंत्री बोले- बिजली कंपोनेंट में हिमाचल का नहीं लगेगा एक भी पैसा, UPI ट्रांजेक्शन पर टैक्स वापस लेने की मांग

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर कहा है कि लंबे समय से अटकी इस परियोजना को आगे बढ़ाने के दौरान हिमाचल प्रदेश के हितों को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के बिजली कंपोनेंट में हिमाचल का एक भी पैसा नहीं लगेगा, जबकि प्रदेश को हर साल करीब 600 करोड़ रुपये की आय होगी।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना लंबे समय से लंबित थी, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बधाई दी।

चौहान के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के हितों की सुरक्षा को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी और अपनी बात मनवाने में सफल रहे।

विपक्ष द्वारा किशाऊ परियोजना को केंद्र सरकार की उपलब्धि बताए जाने के सवाल पर उद्योग मंत्री ने कहा कि चुनावी साल में विपक्ष सरकार की सफलता का बखान नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना काम कर रहा है और सरकार अपना काम करेगी। चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी बंद किए जाने से प्रदेश को होने वाले नुकसान की बात भी कही।

वहीं, हर्षवर्धन चौहान ने UPI ट्रांजेक्शन पर लगाए गए टैक्स को लेकर भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के टैक्स का असर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग पर पड़ेगा। चौहान ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के फैसलों के पीछे अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का दबाव है और सरकार से UPI ट्रांजेक्शन पर लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें