सीएम सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली, गडकरी समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

सीएम सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली, गडकरी समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
सीएम सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली, गडकरी समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Published:

सड़क परियोजनाओं और लंबित मामलों पर होगी चर्चा, कांग्रेस आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत की संभावना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय मिलने के बाद उनके दिल्ली दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री की इन बैठकों में हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को उठाए जाने की संभावना है। खासतौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ होने वाली बैठक में प्रदेश की सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों और केंद्र से लंबित स्वीकृतियों के अलावा वित्तीय मामलों पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा पहले 10 सितंबर से प्रस्तावित था, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय मिलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

दिल्ली दौरे का राजनीतिक महत्व भी अहम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे को प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री के कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करने की संभावना है।

ऐसे में दिल्ली दौरे के दौरान हिमाचल से जुड़े सरकारी और विकासात्मक मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस संगठन और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान से चर्चा संभव

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा भी अहम रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। लंबे समय से मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर आवश्यक मंजूरी लेने के बाद ही हिमाचल लौट सकते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें