नादौन में जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, कुछ ही देर बाद तोड़ा दम

नादौन में जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, कुछ ही देर बाद तोड़ा दम
नादौन में जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, कुछ ही देर बाद तोड़ा दम

Published:

बदारन गांव में एक साथ उठीं जेठानी-देवरानी की अर्थियां, एक साथ जलीं चिताएं; गहरे रिश्ते ने हर आंख को किया नम

नादौन उपमंडल के बदारन गांव में रविवार को एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जेठानी की मौत के सदमे में देवरानी ने भी कुछ ही देर बाद प्राण त्याग दिए। दोनों के बीच रिश्ते इतने मधुर और गहरे थे कि एक की मौत की खबर दूसरे के लिए भी जानलेवा सदमा बन गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे 70 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय ईश्वर दास की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका निधन हो गया।

शकुंतला देवी की मौत की खबर जब उनकी 60 वर्षीय देवरानी कमलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह को मिली तो वह बेहद भावुक हो गईं और काफी देर तक रोती रहीं। बताया जा रहा है कि करीब 11:30 बजे अचानक उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

दोनों महिलाओं की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। शाम को दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं और अंतिम संस्कार भी एक साथ किया गया। सैकड़ों नम आंखों ने दोनों को अंतिम विदाई दी।

स्वजनों के अनुसार, शकुंतला देवी और कमलेश कुमारी के बीच हमेशा बेहद मधुर संबंध रहे। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती थीं। जेठानी की अचानक मौत का सदमा देवरानी सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम

शकुंतला देवी के चार बेटे हैं, जबकि कमलेश कुमारी की तीन बेटियां और एक बेटा है। एक ही परिवार की दो महिलाओं की कुछ ही समय के अंतराल में मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नादौन के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री भी बदारन गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें