मेडिकल कॉलेज चंबा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Published:

टेस्ट और एक्स-रे के लिए भटकाने का आरोप, इंजेक्शन और भाप देने के बाद बेहोश हुई मासूम; जांच कमेटी गठित करने का फैसला

पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में रविवार रात उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

मृतका की पहचान कृतिका (डेढ़ वर्ष), पुत्री कुलदीप सिंह, निवासी गांव नरवाड़, ग्राम पंचायत सेईकोठी, उपमंडल चुराह के रूप में हुई है।

मृतका के पिता कुलदीप सिंह ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की छाती जाम थी और उसमें खून की कमी के लक्षण दिखाई दे रहे थे। बेहतर और जल्द उपचार की उम्मीद में वह बच्ची को तीसा अस्पताल के बजाय चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब चार बजे बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि बच्ची को तत्काल भर्ती नहीं किया गया। दाखिल करने के बाद उन्हें एक्स-रे करवाने के लिए भेजा गया, लेकिन वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने दो अन्य टेस्ट करवाने के लिए कहा, जिसके लिए उन्हें निजी लैब में जाना पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि निजी लैब से टेस्ट करवाकर वापस लौटने के बाद स्टाफ ने बच्ची को भाप देने और इंजेक्शन लगाने की बात कही। पिता ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में वरिष्ठ या विशेषज्ञ चिकित्सक की मौजूदगी नहीं थी और बच्ची करीब पौने घंटे तक परेशान होती रही।

कुलदीप सिंह के मुताबिक, बच्ची की हालत बिगड़ने के करीब 15 मिनट पहले एक डॉक्टर उसे देखने पहुंचे। इस दौरान बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया और भाप दी गई। परिजनों का आरोप है कि इसके तुरंत बाद बच्ची बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद परिजन अस्पताल परिसर में आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष जताया। बच्ची की मां ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए।

उधर, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप ने कहा कि परिजन बच्ची के शव को अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची को शाम करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच अस्पताल लाया गया था।

एमएस ने कहा कि परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित की जाएगी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें