सुजानपुर में पानी की खातड़ी में डूबा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत

सुजानपुर में पानी की खातड़ी में डूबा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत
सुजानपुर में पानी की खातड़ी में डूबा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत

Published:

घर के आंगन में खेलते समय हुआ हादसा, रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में पसरा मातम; पुलिस ने शुरू की जांच

सुजानपुर उपमंडल से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। थाना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगड़ के टपरा गांव में घर के आंगन में बनी पानी की खातड़ी में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पानी की खातड़ी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। परिजनों को जब बच्चे के पानी में गिरने का पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जाएगा।

इस हृदय विदारक घटना से टपरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें